भाग्य लक्ष्मी योजना कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और कन्या जन्म को प्रोत्साहित कर सकती है...
छोटका पत्रकार सोनू गुप्ता (उत्तर प्रदेश) से भाग्य लक्ष्मी योजना के बारे में बता रहे हैं| भाग्य लक्ष्मी योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है| योजना के अंतर्गत कन्या के जन्म होने पर 50 हजार रुपये कन्या के माता पिता को दिया जायेगा| 6वी कक्षा में पहुंचने पर लड़की को 3 हजार रुपये और 12 वी में पहुंचने पर 8 हजार रुपये दिया जायेगा| लड़की के 21 वर्ष के होने पर माता पिता को 2 लाख रुपये दिये जायेंगे| इस योजना का लाभ लेने के लिये आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये| आंगनवाडी में जन्म का पंजीकरण होना चाहिये और कन्या का जन्म 2019 के बाद का हो| सोनू गुप्ता@9838264308.
