सुधा भारद्वाज हमारी वकील, सामाजिक कार्यकर्ता को मदद नहीं कर सकते तो उनको बदनाम न करें...
भागीरथी वर्मा रायपुर छतीसगढ़ से बता रहे है सामाजिक कार्यकर्ता सह वकील सुधा भारद्वाज को पूना पुलिस द्वारा 28 अगस्त 2018 को दिल्ली से उन्हें माओवादी बताकर गिरफ्तार किया गया है l सुधा भारद्वाज एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो गरीब मजदूर आदिवासियो के लिए न्यायालयों में मुक़दमे लड़ते आ रही है पूंजीपतियो के खिलाफ,साथ ही वे छत्तीसगढ़ PUCL की महासचिव भी है l मजदूरो के हित में उन्होंने लेबर कोर्ट दुर्ग, बिलासपुर हाईकोर्ट में मजदूरो के पक्ष में मुकदमा लड़ कर जीत दिलाई है और मजदूरो को काम में वापस लौटाया है, ऐसे सामाजिक लोगो के विरुद्ध सरकार काम कर रही है जिसकी हम निंदा करते है और सरकार के काम का विरोध करते है और जब तक उनको रिहा नहीं किया जायेगा तब तक विरोध जारी रहेगा l
