Today's news from newspapers in Gondi : 25th July 2018...
1.बस्तर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 25 व 26 जुलाई को बस्तर दौरा प्रस्तावित है. रामनाथ कोविंद से पहले डॉ.राजेंद्र प्रसाद, प्रतिभा पाटिल और एपीजे अब्दुल कलाम बतौर राष्ट्रपति बस्तर आ चुके हैं. हालांकि रामनाथ कोविंद देश के पहले राष्ट्रपति होंगे जो बस्तर में रात्रि विश्राम करेंगे|
2.छत्तीसगढ़ में बिलासपुर हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग का आरक्षण घटाने के खिलाफ पेश की गई याचिका पर अंतिम बहस के लिए सुनवाई को आगामी 13 अगस्त के लिए तय किया है. मामले में अब 13 अगस्त को अंतिम बहस होगी|
3.ट्रकों की देश व्यापी आन्दोलन का अब असर दिखनें लगा है. दिगर प्रांत से आने वाली सब्जियों की आवक कम हुई है. इसके अलावा अन्य जरूरी सामग्रियों का भी आयात-निर्यात नहीं किया जा रहा है|
4.रायपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने राजधानी स्थित आमानाका चौक में अनोखा प्रदर्शन किया।
