हमारे गाँव का नाम तिगावल कैसे पड़ा : एक गाँव की कहानी...
ग्राम-तिगावल, पंचायत-मालम, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से प्रभु प्रकाश लकड़ा और सोदा मुंडा उनके गांव का नाम तिगावल कैसे पड़ा उसके बारे में जानकारी बता रहे है. उनके पूर्वजो से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके गांव में पहले बंदर (तिगा) हुआ करते थे, जिससे लोग परेशान थे| जो खेती की फसल को बहुत नुकसान करते थे, उसे सभी लोग भगाने जाते थे, वे लोग बंदर को तिगा कहते हैं और भगाने को तिगाना कहते हैं, उसी के ऊपर आधारित गांव का नाम तिगावल रखा गया, और आज भी इसी नाम से जाना जाता है, ये जानकारी उन्हें अपने पूर्वजो से मिली है | अंकित पडवार@8987776097.

