हमारे ग्राम सभा की स्थिति वर्तमान में अच्छी नही है, हम चाहते हैं हमारा गाँव फिर अच्छा बने...
ग्राम-बेन्दोरा, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से राजेश बाड़ा बता रहे हैं कि उनका गांव एक बड़ा गांव है जनसंख्या भी काफी है लेकिन वहां की ग्राम सभा की स्थिति अभी अच्छी नही है, अव्यवस्थित हो गया है, पहले ग्राम सभा गाँव के पारंपरिक बड़े बुजुर्गों के हाथ में था, कई योजनाएं आती थी, लेकिन वर्तमान में ग्राम सभा में कई समुदाय के लोग शामिल होते है, कुछ गड़बड़ियां होती है, जो चुने हुए व्यक्ति संभाल नही पा रहे हैं, इसलिए वे ग्राम सभा का पुनः गठन करना चाहते हैं जिससे सभी की बेहतरी हो, अभी वहां अनुमंडल भी बन रहा है, वे चाहते है कि स्वच्छ और अच्छा गाँव बने | बस्तीराम@9425648073.
