Today's news from newspapers in Gondi : 5th July 2018 -

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन आज हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष की नारेबाजी के बीच सदन पहले 5 मिनट के लिए स्थगित हुआ उसक बाद फिर हंगामे की स्थिति निर्मित होने पर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरु हुआ है। इस सत्र में अन्य कार्यवाहियों के अलावा दो संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे।
बहुचर्चित पत्थलगड़ी मामले के गिरफ्तार मुख्य आरोपी रिटायर्ड आईएएस हरमन किंडो और ओएनजीसी के रिटायर्ड अधिकारी जोसेफ तिग्गा सहित तीन की सशर्त जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। हाइकोर्ट ने यह जमानत स्वास्थ्यगत कारणों को दृष्टिगत रखते हुए दी है।
बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बस्तर में पुलिस को लगातार मिल रही सफलता के बीच आज मुठभेड़ में जवानों ने एक और नक्सली मार गिराया। घटनास्थल से एक इंसास रायफल और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सात हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया. अंबिकापुर के वन परिक्षेत्र उदयपुर अंतर्गत ग्राम सानीबर्रा में बीते रविवार की रात हाथियों ने ग्राम सानिबर्रा में विद्यावती, फुल बसिया, नंदू राम, नारायण, बाबूलाल, रामेश्वर, पंडित राम के घरों में जमकर तोड़फोड़ की|

Posted on: Jul 05, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA

Post a Comment

To record your comment, please call and leave a message at +91-80500 68000. Recording your comment in audio format will ensure that it is accessible to all CGNet Swara users, most of whom lack Internet access and access the reports via phone.

This article has been made possible because of financial support from the IPS Media Foundation. If you are a journalist and would like to apply for financial support, you may apply at www.ipsmf.org; however, please bear in mind that your application does not guarantee any financial support and is merely an expression of interest by you for financial support. Any financial support to be extended will be at the sole discretion of IPS Media Foundation.