4 साल पहले हम 75 लोगो ने रोजगार गारंटी में काम किया था, भुगतान अब तक नहीं हुआ...
राधेश्याम वैद्य ग्राम-साहकट्टा, पंचायत-फरस्कोट, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से बोल रहे है कि 2014 में रोजगार गारंटी के तहत रोड में 150 लोगो ने काम किया था और काम लगभग डेढ़ माह तक चला था | उसमे से 75 लोगो का भुगतान हो चूका है बाकि 75 लोगो का भुगतान नहीं हुआ है | उसके लिए उन्होंने कलेक्टर के पास और ब्लाक में कई बार आवेदन कर चुके है सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है| लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर भुगतान दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. राधेश्याम वैद्य@9406053135.
