हैंडपंप नहीं है, 2 किलोमीटर दूर से लोग पानी लाते है, करीब 20 साल से समस्या बनी हुई है...
ग्राम पंचायत-बिजौडी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से घनश्याम यादव बता रहे हैं, हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 18 और 3 में पानी की समस्या है, 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, ये समस्या करीब 20 साल से बनी है, इसके उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन दिया, लेकिन अभी भी स्थिति में वही है, करीब 128 और 185 की जनसंख्या इस समस्या से पीड़ित है, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे, जिससे पानी की समस्या हल सके: सरपंच@8089253764, सचिव@9131152915, PHE@9227413181. संपर्क@8819078573.
