हमारे गाँव में गंदा पानी इकट्ठा होता है जो घरों में घुसता है, अधिकारी कोई मदद नहीं करते...
ग्राम-धुलेटा, तहसील-पलोर, जिला-जालंधर (पंजाब) से जगदीश बता रहे है, गाँव में एक टंकी है यहाँ पर पूरे गाँव का गन्दा पानी एकत्रित होता है, जो पिछले 2-3 सालो से ओवर फ्लो होता है जिसका गन्दा पानी लोगो के घर में घुसता है. छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कते होती है.गन्दगी और कीचड़ के कारण फ़िसलन भी होती है, रात में निकलने वालो को गिर जाने का डर भी बना रहता है, कई लोग तो गिरकर चोटिल भी हो चुके है. इस समस्या के समाधान के लिए सम्बन्धित विभाग को कई बार शिकायत की है परन्तु कोई हल नही हो रहा है| कृपया मदद करे. जिम्मेदार अधिकारी का नम्बर@9464369408. जगदीश@9417794890.
