जीवन में सतत अभ्यास करने से व्यक्ति निपुण होता है, परीक्षा में प्रथम आने का राज...कहानी
राजीव व संजीव दोनों दोस्त एक साथ एक ही कक्षा में पढते थे, राजीव हमेशा प्रथम आता था. जबकि संजीव मुश्किल से पास होता था, संजीव को सब उलाहना देते थे उसके साथ रहते हो उससे कुछ सीखों भी, संजीव ने सोचा क्यों न राजीव से राज जाना जाए, संजीव ने राजीव से पूछा दोस्त तुम कैसे पढते हो प्रथम कैसे आते हो, राजीव ने मुस्कुराते हुए कहा दोस्त टीचर जो भी पढ़ाते है मै ध्यान लगाकर सुनता हूँ, जो लिखने का होता है उसे मै रोज़ घर आकर दोहराता हूँ. पढने के बाद उसका अभ्यास करता हूँ, राजीव की बात सुनकर संजीव बोला मैं भी लिखकर अभ्यास करूँगा. दोस्तों कहानी का अर्थ यह है कि अभ्यास करने से ही विषय की गहरी समझ हो पाती है.
