8 वर्ष पहले पति की मौत हो गई, पेंशन नही मिल रही, गुजर बसर के लिए माईके रह रही हू...
ग्राम-कछार पारा, पंचायत-दोरनकारा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव की विधवा महिला फरारों बाई बता रही है 8 वर्ष पहले पति गुजर गया है अभी पिता के गाँव मे गुजर बसर कर रही हूँ, यहाँ के सरपंच सचिव को बोला विधवा पेंशन चालू करवा दो पर ध्यान नही दे रहे है. कहते है हो जायेगा ऐसा ही बोलकर घुमा रहे है| अगर पेंशन मिल जाए तो थोड़ा आर्थिक मदद मिल जायेगा. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है ताकि पेंशन दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर दबाव डाले ताकि पेंशन मिल सके: C.E.O@9977407988, सचिव@8463022072, सरपंच@9753749639.
