हम लोगों ने नहर निर्माण में गाँव में साल भर पहले काम किया था, जिसका पैसा अब भी बकाया है...
ग्राम पंचायत-पोल्मी, विकासखण्ड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामदयाल साहू एवं अन्य ग्रामीण बता रहे है कि पिछले वर्ष अप्रेल, मई में नहर निर्माण का 4 हफ्ते काम किया था, जिसका एक सप्ताह का पैसा रुका हुआ है. इस हेतु क्षेत्र के विधायक को मुलाकात कर इस समस्या से अवगत कराया, जल संसाधन विभाग के एस.डी.ओं. से भी कई बार शिकायत की गई है परन्तु अब तक कोई निदान नही हुआ| सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाएं. तथा मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इस नम्बर पर फ़ोन कर दबाव बनाए: S.D.O@9425558633.मिथिलेश मानिकपुरी @8964973228.

