मनरेगा में नहर निर्माण में काम किये दो साल हो गये, पैसा अब भी बाकी है, बोलते हैं नहीं मिलेगा...
ग्राम पंचायत-पोल्मी, ब्लॉक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुर राम साहू बता रहे रहे है वर्ष 2016 जनवरी में मनरेगा के तहत पोल्मी पुटपुटा नहर योजना के 5 सप्ताह काम किया था. जिसका 2 सप्ताह का पैसा भुगतान कर दिया था परन्तु बाकि पैसे का चेक दिया था, उसका भुगतान अभी तक नही हुआ है| इस बाबद पोस्ट ऑफिस कई बार गया लेकिन काम नही हुआ, ग्राम सुराज अभियान, नहर वाले विभाग में भी आवेदन दिया, लेकिन पैसा नही मिला है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से आग्रह कर रहे है, अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव डाले. इस नम्बर पर फ़ोन करे: पंडरिया S.D.M सुनील चंद्रवंशी@7587202092. नरेश बुनकर@8720822286.

