सरकार ने कहा था कि प्रत्येक महुआ पेड़ मालिक को ४००० रु देगी, क्या सच में देगी और कब देगी...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडीयारी बता रहे है, कि
सरकार द्वारा वर्ष २०१८ में प्रत्येक महुआ पेड़ के ४००० रु देगी यह कहा था पर क्या सरकार हितग्राहियों को यह पैसा इस साल देगी और देगी तो कब तक क्योंकि अभी महुआ बीनने का समय चल रहा है अगर सरकार पैसा देगी तो लोग महुआ बिनना छोड़ देंगे, अगर महुआ बिनना कम हुआ तो कच्ची देशी शराब पीना व बनना कम हो जायेगी जिससे गाँव के गरीब आदिवासी शराब की लत से दूर हो जायेगा, पक्की शराब भट्टियो को भी तोड़ देना चाहिए, अगर बेचे भी तो शहर जिले में ही बेचे, आखिर सरकार कब तक वादा खिलाफ़ी करती रहेगी, एक दिन जनता जरुर जागेगी| कन्हैयालाल पडीयारी@9981622548
