वनांचल स्वर : वात का घरेलू उपचार -
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गाँधी गठिया वात, संधि वात और अर्थराइट्स बीमारी का आयुर्वेदिक उपचार बता रहे हैं| इन बीमारी के इलाज के लिए मेथी दाना, भुनी सौंफ, वन जीरा, वन अदरक, लहसुन सभी को 3-3 सौ ग्राम बराबर मात्रा में लेकर साफ कर उसका चूर्ण बना लें, उसके बाद 300 ग्राम गुड के सांथ मिलाकर 10-10 ग्राम की लड्डू बनाकर सुबह शाम दो-दो लड्डू खाली पेट में सेवन करें| इससे गठिया वात, संधि वात, अर्थराइट्स, जोड़ों का दर्द, गांठ में दर्द, हड्डियों का दर्द, जैसी बीमारियों से राहत मिल सकता है| उपचार के दौरान खाने में मिर्च मसाला, गरिष्ट भोजन, तेल, खटाई अदि का उपयोग नही करना चाहिए| एच.डी. गाँधी@9111061399.
