मेरे पति को गुजरे डेढ़ साल हो गए, हमारा गरीबी रेखा में नाम है पर मुझे विधवा पेंशन नहीं मिल रहा...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-चपेली, ब्लाक-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से गीता टेकाम को गाँव की दीदी कौसिल्या टेकाम बता रही हैं कि उनके परिवार में 5 सदस्य हैं पति का स्वर्गवास हुए डेढ़ साल हो चुके हैं, उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है गरीबी रेखा कार्ड भी बना है, उनको महीने में 28 किलो चावल राशन दूकान से मिलता है. पेंशन के संबंध में उन्होंने सरपंच सचिव के पास अपनी बात को रखा, कई बार प्रयास किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के संथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर निवेदन करे जिससे उन्हें विधवा पेंशन मिल सके | सरपंच@9575668543, सचिव@896593941.

