हम लोगो को विधवा पेंशन दो साल तक मिला फिर नही मिल रहा है शिकायत करने कोई सुनते नही...
ग्राम-हटका चारामा, ब्लाक-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम के साथ में सगारु, तरन बाई, सुदामा बाई, इन्द्रा बाई कुंजाम, सोनिया वे सब विधवा महिलाये बता रही है कि उनके पतियों की मृत्यु होने को 15-16 साल हो चूका है और उनको सिर्फ दो साल तक विधवा पेंशन दिया गया उसके बाद बंद कर दिया गया है उसके लिए वे सरपंच सचिव के पास आवेदन दिए तो कहते है कि 2002 के बाद वालो को मिलेगा तुम लोगो को नही मिलेगा इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात कर उनका विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@7879567764, C.E.O.@9424299510. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9669526077.

