इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना...प्रार्थना गीत -
ग्राम-ताराडाँड़, पोस्ट-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पंचवटी एक प्रार्थना गीत सुना रही हैं :
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मनका विश्वास कमजोर हो ना – हम चलें नेक रस्ते पे हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना – दूर अज्ञान के हो अँधेरे तू हमें ज्ञान की रौशनी दे – हर बुराई से बचके रहें हम जीतनी भी दे भली ज़िन्दगी दे – बैर हो ना किसीका किसीसे भावना मन में बदले की हो ना – हम न सोचें हमें क्या मिला है हम ये सोचें क्या किया है अर्पण – फूल खुशियों के बांटे सभी को सबका जीवन ही बन जाए मधुबन – अपनी करुणा को जल तू बहा के कर दे पावन हर एक मन का कोना...
