80% ग्रामवासी यहां खुले में शौच करते हैं पर इस गाँव के जनप्रतिनिधि इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं...
ग्राम-घोघरीमाल, पंचायत-घोघरी रैयत, विकासखंड-धनौरा, जिला-सिवनी (म.प्र.) से भजन भलावी बता रहे है कि सामुदायिक स्वच्छता प्रणाली के बारे में उत्प्रेरक समिति ने गाँव वालो को बहुत अच्छे से समझाये है और गाँव में स्वच्छता के संस्कार डाले है वहां पर सरपंच भी निवास करते है है लेकिन जनप्रतिनिधि लोग एक भी नहीं आये और गाँव के सब लोग आये है लेकिन सरपंच इस प्रेरणा समिति में आज तक नहीं आये जबकि इस गाँव के 80% लोग खुले में शौच करते हैं इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर सरपंच को भिजवाने में मदद करें : कलेक्टर@7697805414, मुख्य कार्यपालन अधिकारी@9424732489. भजन भलावी@9165416750.
