ग्राम सभाओं का राष्ट्रीय सम्मलेन, गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) 25, 26 दिसंबर 2017-
गडचिरोली जिले के विभिन्न इलाकों की कुछ ग्राम सभाये एकसाथ आकर इज्जत से जिने का अधिकार अभियान एवं अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के सहयोग से “ग्रामसभांओं का राष्ट्रीय संमेलन” आयोजीत कर रहे है। हम आयोजन समिती के तरफ से आपको इस सम्मेलन में होने के लिए निमंत्रित करते है। 24 दिसंबर 1996 को पेसा कानून पारित हुआ, पेसा कानून के निर्मिति को 20 साल एवं वन अधिकार कानून को अमल में आये हुए 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन खुद ग्रामसभाओं द्वारा किया गया है। यह सम्मेलन 25 एवं 26 दिसंबर 2017 को गडचीरोली में सम्पन्न होगा।अधिक जानकारी के लिए : gramsabha.gadchiroli@gmail.com, 9405130530, 9405324405.
