तुम तो ठेहरे मृत्यु लोक में, अमर लोक को कब जाओगे...भजन गीत
ग्राम-रामनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी शांति एक भजन गीत सुना रही है:
तुम तो ठेहरे मृत्यु लोक में अमर लोक को कब जाओगे-
सत्संग वाली गाड़ी से घर को लौट जाओगे-
समय तेरा निकल न जाए इसका ख्याल रखना है-
सत्संग में जाना है संतो का ज्ञान पाना है-
समय तेरा निकल न जाए इसका ख्याल रखना है-
बचपन खोया खेल साल में जवानी खोई युवा चाल में-
समय तेरा निकल न जाए बुढ़ापा आई इस ख्याल में-
तुम तो ठेहर मृत्यु लोक में अमर लोक को कब जाओगे...
