3 साल से रेल कंपनी द्वारा ज़मीन का मुआवजा नहीं दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...
जीत कुमार बहरा ग्राम-खमरिया, जिला-रायगढ़ के रहने वाले है, वे बता रहे है कि उनके क्षेत्र में कोयले के निकासी के लिए रेल का काम बहुत तेज़ी से चल रहा है| इसके लिए मुआवजा गाँव के लोगो को दिया गया है लेकिन उनको नहीं दिया गया और उनका मुआवजा लगभग 24 लाख रूपये है बाकि सब लोगो का पेमेंट तीन साल पहले हो चुका है. इसके लिए उन्होंने S.D.O. एवं कलेक्टर के पास शिकायत किये तो कहते है ऊपर से आदेश आएगा तब हम कुछ करेंगे इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर मुआवजा दिलवाने की मदद करें: तहसीलदार@9425584600, कलेक्टर ऑफिस@07762222103. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
