आ गयी लडन की बारी ए गोइयाँ ( लडकी) कर ले तैयारी...एक संघर्ष गीत
आ गयी लडन की बारी ए गोइयाँ ( लडकी) कर ले तैयारी
आ गयी सत्याग्रह की बारी ए गोइयाँ कर ले तैयारी
जंगल भी लुट गया जमीन भी लुट गयी, लुट गया खेत और बारी
ताला भी लुट गया तलैया भी लुट गयी, लुट गयी महतारी सारी
तन भी लुट गया मन भी लुट गया, कोउ नहीं सुनत तुम्हारी
धन भी लुट गया, धरम भी लुट गया, बेच दी घूँघट हमारी
राजकली
