हमारे गाँव में हाथी अक्सर फसल का नुकसान करते है जिसका मुआवजा बहुत कम दिया जाता है...
कैलाश सिंह पोया ग्राम देवरी जिला सूरजपुर से बोल रहे हैं कि हमारे गाँव में लगभग रोज हाथी जंगल में इधर-उधर घूमते रहते है पर वनविभाग आजकल कोई टोर्च की भी व्यवस्था नहीं करते है जबकि पहले ये सब देते थे. हाथी अक्सर फसल का नुकसान करते है और घर भी तोड़ देते है पर मुआवजा 700-2500 रू प्रति एकड़ से ज्यादा नहीं देते है. खेती में जो लागत लगाते है वो भी नहीं निकल पाता है तो इनकी मांग है कि मुआवजा को बढ़ाया जाये। इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनका मुआवजा बढाया जा सके |वनविभाग के अधिकारी@8889452625, वनविभाग SDO@9824238613. कैलाश सिंह पोया@9753553881.
