हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...
पारा-कमली कला, पंचायत-पंडरीपानी, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़ ) सीजीनेट यात्रा से प्रेमबती बता रही है कि उनके गाँव में सिर्फ एक ही हैण्डपम्प है और इनके मोहल्ले के वार्ड क्रमांक 11 में एक भी हैण्डपम्प नहीं है इसलिए ये लोग एक किलोमीटर से पानी लाकर पीते है| इसकी शिकायत इन्होंने सरपंच, सचिव के पास भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन करके दबाव बनाये ताकि इनके गाँव में पानी की सुविधा हो सके|
P.H.E.@9893485805, सचिव@7379203831, ग्रामीण सीताबाई@9516592192. गीता टेकाम@9111431320.
