ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान...भजन गीत
ग्राम-रामपुर, तहसील-भीमलखेडा, जिला-कटनी (मध्यप्रदेश) से सोनाली राजपूत एक भजन गीत सुना रही हैं :
ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान-
मैं हूं तेरी दरश दीवानी मुझको तू पहचान-
जब से तेरे संग मैंने अपने नैना जोड़ लिए हैं-
क्या बाबुल क्या मईया सारे रिस्ते तोड़ दिये है-
तेरे मिलन को व्याकुल है कब से मेरे प्राण-
ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान...
