News about scholarships for students in Gondi : 11th June 2017
आईआईएसटी दाखिला सह स्कॉलरशिप 2017-12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों से भारत सरकार के स्पेस विभाग के तत्वाधान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस व टेक्नोलॉजी, केरल द्वारा बीटेक (एरोस्पेस, इंजीनियरिंग और एवियोनिक्स), एमएस या एमटेक इंटीग्रेडिट डिग्री प्रोग्राम में दाखिले हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पांच वर्ष की इंटीग्रेटिड डिग्री प्रोग्राम में विद्यार्थी एस्ट्रोनॉमी, एस्ट्रोफिज़िक्स, सॉलिड स्टेट फीज़िक्स, अर्थ सिस्टम साइंस और ऑप्टिकल इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स भी कर सकते हैं।2.ट्रस्ट फंड स्कॉलरशिप फॉर डिफ्रेंटली-एबल्ड स्टूडेंट्स 2016-17-दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालयों, विश्वविद्यालयों से तकनीकी कोर्स में ग्रेजुएशन या पोस्टग्रेजुएशन डिग्री की पढ़ाई कर रहे दिव्यांग (नेत्रहीन, सुनने में असमर्थ व अन्य शारीरिक अक्षम) विद्यार्थियों से नेश्नल हैंडिकैप्ड फाइनांस एंड डेवलेपमेंट कोर्पोरेशन द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
