Impact: Got our hand pumps repaired after recording message on CGnet...
हमारे तीनो हैंडपंप खराब थे एक किमी दूर से पानी लाते थे पर सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद तीनों ठीक हो गए बता रहे हैं ग्राम पंचायत-थाड़पतरा, पोस्ट-पकरिया, थाना-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से महेश कुमार एवं उसके साथी। उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या थी सरपंच एवं सचिव के पास शिकायत की थी लेकिन काम नहीं हुआ था फिर एक दिन गाँव में सीजीनेट स्वर जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आई जिसके दौरान इन्होने अपना सन्देश सीजीनेट स्वर में रिकॉर्ड कराया और रिकॉर्ड करने के तीन दिन बाद इनकी समस्या हल हो गयी महेश कुमार एवं साथी सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी अपील के बाद अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला | महेश@9753592780
