डैम बना है लेकिन पानी सप्लाई नहीं किया जा रहा है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं हैं...
ग्राम-पडरिया, विकासखंड व जिला-डिंडोरी (मप्र) से राजेन्द्र उइके बता रहे है कि उनके गाँव में 2-3 साल पहले डैम का निर्माण हुआ है लेकिन आज तक उसका पानी सप्लाई नहीं किया गया और आज की स्थिति में एक बूंद भी पानी नहीं है जिसके कारण लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खेतो तक नहर गया है लेकिन उसमे पानी नहीं चढ़ पा रहा है| इसके लिए इन्होने अधिकारियो के पास शिकायत भी किये थे लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दिया इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है CEO@9425391707, सरपंच@9009690805, सचिव@7770804951, परियोजना अधिकारी@9893713008. सग्गन@9479003194.
