कई हैंडपंप खराब हैं, कुंआ, तालाब, बाँध का पानी सूख गया है हम पानी के लिए बहुत परेशान हैं...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-छुल्कारी, पंचायत-कोलमी, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहाँ पर सुखसागर सिंह पावले गाँव के साथियों से बात कर रहे हैं अभी उनके साथ उपस्थित हैं लल्लू चौधरी और ग्रामीण महिलाएं जो पीने योग्य पानी की समस्या बता रहे है कि गाँव में हैण्डपम्प एक-एक किलोमीटर दूरी पर लगा है जिनमे से कई वर्तमान में ख़राब पड़ा है जिसे रिपेयर कराने के लिए कर्मचारी बुलाते है तो वह आधे-अधूरे बनाकर वापस चले जाते है तालाब, कुँए और बाँध में भी पानी नहीं है लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया इन अधिकारियों को फोन करें विधायक@09425473007, कलेक्टर@09425168667.
