ऐतिहासिक देवुर कोठार रीवा (मप्र) में गिरहमा बौद्ध महोत्सव 27 और 28 फ़रवरी के लिए आमंत्रण...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे है कि रीवा जिले के गाँव देवुर कोठार में गिरहमा बौद्ध महोत्सव 27 और 28 फ़रवरी को मनाया जाता है, यहाँ मौर्यकालीन, बुद्धकालीन आज से ढाई हजार वर्ष पहले के अवशेष यहाँ है. हजार एकड़ में 40 बौद्ध स्तूप है और 3 बड़े-बड़े स्तूप हैं. भिक्षुओ को रहने के लिए बड़े-बड़े खंडहर आप को मिलेंगे और वहां पर १०,००० लोगों के बैठने के लिए एक जगह है, भिक्षुओं तक पहुँचने वाली नहर है, रीवा से इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाती है उस पर ७० किलोमीटर पर कटरा उतरकर ३ किलोमीटर जाना है. यह हज़ारो साल पहले एक विश्वप्रसिद्ध स्थान रहा होगा जिसकी खोज बहुत देर से हुई, यह उत्सव पिछले ११ साल से हो रहा है वे आप को वहां आने और देखने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं. जगदीश@7697448583
