हमारे गाँव में सरपंच सरकारी मुफ्त वाला गैस कनेक्शन देने के लिए २००० रू घूस ले रहे हैं: आरोप -
ग्राम-रिगरा, पोस्ट-बड़ेरुआ, तहसील-मैहर, जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से चन्द्रभान सिंह पटेल उनके ग्राम पंचायत में गैस कनेक्शन दिए जाने में अनियमितता आ आरोप लगा रहे हैं वे बता रहे हैं कि मैं दिव्यांग हूँ मुझे दिखाई नहीं देता पर स्थानीय महिलाएं बता रही है कि जिन लोगो को गैस कनेक्शन मिला है उनसे सरपंच के द्वारा दो हजार रूपये लिए जाते है और तब लिस्ट में नाम देखा जाता है| गाँव की एक महिला सुकिया उन्हें बता रही हैं कि जब मैं गैस कनेक्शन लेने गई थी तो उनको भगा दिया गया था इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि आप कृपया सरपंच@9755659224, रोजगार सहायक@7509950023 को फोन कर दबाव डालें. चन्द्रभान@8878239161
