"आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनके धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाना भी बहुत जरूरी है"...
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से हैं और उनके साथ आज गोंडी धर्माचार्य छोटेलाल सिंह परस्ते हैं जो गाँव कैसौरी जिला-शहडोल मध्यप्रदेश से हैं इन दोनों की मुलाकात सीजीनेट स्वर कार्यशाला ग्राम-जमुड़ी जिला- अनूपपुर मध्यप्रदेश में हुई हैं कैलाश बता रहे हैं कि सूरजपुर छत्तीसगढ़ में गोंडवाना के वास्ते गोंडवाना स्कूल चल रहा है छोटेलाल जी का कहना हैं जिसप्रकार से आप लोग लगे हैं हम भी यही चाहते हैं कि हमारे जिलों में भी ऐसे स्कूल संचालित हो और हमारी भावी पीढी हमारे धर्म और संस्कृति के बारे में जाने और उसे बनाये रखने के लिए कार्य करे. धर्म और संस्कृति को बचाना और उसे आगे बढ़ाना मानव सभ्यता के लिए बहुत आवश्यक है.कैलाश सिंह पोया@9479003196
