चलो,चलो संगी धाम कचारगढ, चलो,चलो साथी कचारगढ...गोंडवाना धार्मिक गीत
कैलाश पोया, ग्राम- देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोंडवाना धार्मिक कचारग़ढ यात्रा गीत गा रहे हैं यह मेला महाराष्ट्र में हर साल फरवरी माह में लगता है जिसमे हज़ारों गोंड आदिवासी इकट्ठा होते हैं :
चलो,चलो संगी धाम कचारगढ, चलो,चलो साथी कचारगढ-
मेला लागत है, गोंडवाना के नाम, मेला लागत है, गोंडवाना के नाम-
संगी नशा मुक्त रहकर समाज के लिए अभियान चलाना-
सत्य बोलना, सत्य पर चलना, बिना लोभ के कार्य करना-
माता पिता की सेवा करना, सत्य संस्कृति धर्म के अनुसार चलना...
