हमारे कोल आदिवासी गाँव में आज तक बिजली नहीं लगी हैं कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें...
ग्राम-चकेटी, पंचायत-परसवार, थाना-चचाई, जनपद पंचायत-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से रामायण प्रसाद यादव के साथ गाँव के साथी रामकृपाल कोल बता रहे है कि ग्राम चकेटी के पास बकान नदी के पास बकान टोला बसा हुआ है जिसमे करीब 10 कोल आदिवासी परिवार है और वहां पर आज तक बिजली नहीं लगाईं गई है और बिजली नहीं होने के कारण ये लोग चिमनी लगाकर अपना जीवन गुजर बसर कर रहे है और बरसात के दिनों में बहुत दिक्कत होती हैं इसके लिए इन्होने सरपंच के पास शिकायत भी किये थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं| तहसीलदार@9425869037, कलेक्टर@07659222400, 07659222401, इन नम्बरों पर बात करके इनकी मदद करें| रामायण@7772969371
