हमारे गाँव का स्कूल बंद कर दिया गया है, हमने सभी को अनुरोध किया पर कोई नहीं मदद करता...
ग्राम पंचायत-मंगरौड, जिला-रीवा, मध्याप्रदेश से संजू के साथ ग्रामीण साथी जयप्रकाश हैं जो बता रहे हैं कि उनके यहाँ के प्रायमरी स्कूल को अभी कुछ दिन पहले से बंद कर दिया गया है जिससे वहां से बच्चों को और बच्चों के माता पिता लोगों को बहुत परेशानी हो रही है | गांव के बच्चे पढ़ नही पा रहे हैं और इसकी शिकायत उन्होंने अपने जिला कलेक्टर से भी किया और मुख्य मंत्री जी को भी आवेदन लिखे पर आज तक उनके लिखित आवेदन और मौखिक बातचीत का कोई फायदा नही हुआ | इसलिए वे अपने जिला के कलेक्टर जी का नम्बर दे रहे हैं जिनसे बातचीत कर के इस समस्या को सुलझाया जा सकता है | कलेक्टर जी का मोबाईल नम्बर 9425903973 | संजू@7024546085
