Impact: Problem of drinking water in hospital solved after Swara report...
जिला चिकित्सालय डिडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार पानी की समस्या के समाधान के बारे में बता रहे हैं । संतोष कुमार अहिरवार ने डिंडोरी के जिला अस्पताल में एक माह पूर्व पीने के पानी की समस्या का सन्देश सीजीनेट स्वर में रिकार्ड किया था, उन्होंने बताया था कि अस्पताल परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था न होने के कारण रोगियों के परिजनों को दूर से पानी लाना पड़ता है | जो सीजी नेट स्वर साथियों द्वारा समस्या से संबधित अधिकारियो के ऊपर अधिक से अधिक दबाव बनाने के बाद अब सुलझ गयी है । इस समस्या का समाधान कराने में मदद किये जाने के कारण वे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे है |संतोष कुमार अहिरवार@9516071739
