दीपा जला गय रे ऐ-दीवाली के दीप जला गये रे...दीपावली गीत
ग्राम देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला- सूरजपुर, राज्य छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह बता रहे हैं उनके यहाँ दीपावली में लोग सामूहिक रूप से दीप जलाते हैं जहां आसपास के गाँव के लोग आते हैं सब मिल जुल कर के दीप जलाते हैं और आस पास के जगहों में सब गाँव के लोग भ्रमण करते हैं, वे उसी पर आधारित एक गीत गा रहे हैं :
दीपा जला गय रे ऐ-दीवाली के दीप जला गये रे-
दीप जल ला गय रे ऐ-दीप जल ला गय रे ऐ-
दिवाली के दीप जला गये रे-
की मुड मा कलशा, कलशा में पानी-
दीप जला गय रे ऐ, कलशा के ऊपर दीपा जला गये रे...
