जिला मुख्यालय से १० किमी दूर के आदिवासी गाँव में हैण्डपम्प नहीं है नदी का गंदा पानी पी रहे हैं...
जिला मुख्यालय से १० किमी दूर के आदिवासी गाँव में कोई हैण्डपम्प नहीं है बता रहे हैं रामायण प्रसाद यादव । वे आज ग्राम-परसवार-चेकेटरी, थाना-जैतहरी, जनपद-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) में कोल भील जनजाति के 10 परिवारों के बीच में हैं जो 20 सालों से उस गाँव में रह रहे हैं पर इस गाँव के लोगों के पास में पानी पीने के लिए एक भी कुआ या बोरिंग नहीं हैं और पानी की बहुत दिक्कत होती है ये लोग नदी का पानी पीते है और नदी का गंदा पानी पीने के कारण हमेशा इन्हें कोई न कोई बीमारी होती रहती हैं । वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया उपसरपंच@8889563968, S.D.O.@9424334678 को फोन कर दबाव डालें । रामायण प्रसाद यादव@7772969371
