प्रकृति की गोद में बसा हो एक छोटा सा गाँव...कविता
विकासखंड-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक रचना सुना रहे हैं जिसका शीर्षक है – मेरे सपनो का गाँव :
प्रकृति की गोद में बसा हो एक छोटा सा गाँव-
हो मेरा छोटा सा घर आँगन में तुलसी चौरा-
फुल पौधो की छाव यह है मेरे सपनो का गाँव-
थोड़ी दूर पर एक छोटी सी नदियाँ-
पानी में धुन कल-कल किनारे बगलों की-
मौन मन की हलचल सुबह शाम मेरा भ्रमण-
स्वच्छ स्नान के साथ प्रकृति का आनंद-
उसके गीतों का श्रवण यह है मेरे सपनो गाँव...
