आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: मधुमेह नियंत्रित करने के घरेलू उपाय
वैद्य मिट्ठनलाल यादव ग्राम कुम्हली, ब्लॉक मवई, जिला मण्डला, (मध्यप्रदेश) से मधुमेह या शुगर को नियंत्रत करने का घरेलू उपाय बता रहे है | वे बताते हैं कि शुगर रोगियों को नित्य गुड़बेल या गिलोय (Tinospora Cordifolia) की लता को काटकर 100 ग्राम की मात्रा में बारीक पीसकर 100 ग्राम पानी में घोल लेना चाहिए और उसका रस निचोड़कर, उसको खाली पेट में पीना चाहिए | इसे बीमारी के ठीक होने तक लगातार पीते रहे | दूसरा उपाय यह है कि 50 ग्राम नीम की पत्तियों को बारीक़ पीसकर 100 ग्राम पानी में उबालकर पीयें | दवाई की कड़वाहट से बीमारी ठीक हो जायेगी | यह एक लंबा प्रयोग है पर मधुमेह के रोगियों के लिए उपयोगी हो सकता है । मिट्ठनलाल यादव@7828287936
