आपके पेड़-पौधे आपके मोबाइल में : छिंद के पेड़ के बारे में जानकारी
जिला अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) से रेशिया भाई छिंद के पेड़ के बारे में बता रहे हैं जो उनके इलाके में लगभग सभी ओर पाया जाता है । वे बताते हैं कि इस पेड़ के फल का उपयोग खाने के लिए किया जाता है जो मीठा होता है और मई-जून के महीने में फलता है । इससे ग्लूकोस मिलता है और यहा बाज़ार में ४०-५० रू प्रति किलो में बिक भी जाता है । इस पेड़ से जूस भी निकाला जाता हैं | इसकी डाली से आदिवासी झाडू बनाते हैं जिसे बाज़ार में २०-२५ रू में बेचा जाता है जिससे आदिवासी परिवारों को कुछ आय हो जाती है । इस तरह यह पेड़ आदिवासी जीवन के लिए काफी उपयोगी है । अधिक जानकारी के लिए रेशिया भाई से इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं@9407432736
