जयति जय जय माँ सरस्वती, जयति वीणा धारणी...सरस्वती वंदना
राजेंद्र गुप्ता, ग्राम-तमनार, जिला- रायगढ़, छत्तीसगढ़ से नया शिक्षण सत्र शुरू होने के उपलक्ष्य में माँ सरस्वती की वंदना सुना रहे हैं :
जयति जय जय माँ सरस्वती-
जयति वीणा धारणी-
जयति पद्मा स्नेह माता-
जयति शुभ वरदायनी-
जगत का कल्याण कर माँ-
तू है विघ्न विनाशिनी-
कमल आसन छोड़ दे माँ-
देख मेरी दुर्दशा माँ-
शांति की दरिया बहा माँ-
तू है शुभ वरदायनी –
जयति जय जय माँ...
