पर्व, विवाह और जीविका के लिये वनों का प्रयोग और उनका संरक्षण

धनेली कन्हार, उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र कुमार मार्गीया बता रहे हैं, आदिवासी सामुदाय वनों से अपनी जीविका का साधन एकत्र करते थे| प्रकृति में जो फल होते हैं, जिसे सामुदाय उपयोग करता है उसके नाम पर एक पर्व मनाया जाता था, आज भी ये परम्परा देखने को मिलती है| विवाह के लिये निवासी जंगल से जामुन पेड़ की डाली, डूमर का फल का उपयोग करते हैं, मण्डप के लिये चार के पेड़ और महुआ के पेड़ का उपयोग करते हैं| पेड़ो के संरक्षण के लिये विवाह के समय इनके पौधे लगाये जाते हैं और उन्हें बड़ा करने तक उसकी देख रेख भी जाती है, जिससे पेड़ो का केवल दोहन न हो उनका संरक्षण भी हो|

Posted on: Mar 15, 2021. Tags: CG KANKER STORY VIRENDRA KUMAR

वनांचल स्वर: पहाड़ों में माओली माता का निवास होता है...

ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार मारगिया उनके ग्राम में पूजे जाने वाले देवी-देवताओं के बारे में बता रहे हैं। स्थानीय निवासियों की मान्यता के अनुसार पहाड़ों में माओली माता का निवास होता है। तीज त्यौहार और मेले के समय लोग विधिवत तरीके से माता की पूजा अर्चना करते हैं, जिससे माता लोगों को आशीर्वाद देती हैं, बारिश लाती हैं, फसल अच्छी होती है और लोग निरोग रहते हैं। गांव के विकास के लिए राउड़ देव का निर्माण किया जाता है। यह माना जाता है कि वह देव नियुक्ति में प्रमुख स्थान पर हैं। गांव में शांति और भाईचारे की भावना को इसी तरह बनाए रखने के लिए लोग अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा करते हैं।

Posted on: Feb 16, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

वनांचल स्वर: इनकी ग्राम पंचायत में कोई भी आश्रित ग्राम नहीं है-

ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि उनके गांव से सभी लोग जंगल पर आश्रित हैं। इनकी ग्राम पंचायत में कोई भी आश्रित ग्राम नहीं है।
उनके गांव में हलबा और गोंड जनजाति के लोग रहते हैं। संपर्क@8839492918. (185603) GT

Posted on: Feb 15, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

वनांचल स्वर: उस सम्मेलन में अनुभव से भरे बुजुर्ग, ऊर्जा से भरे युवा...

ग्राम-धनेली (कन्हार), तहसील- कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार 15 मार्च को होने वाले महासम्मेलन के बारे में बता रहे हैं। उस दिन 15 मार्च को विधिवत ढंग से ग्राम गायता का चुनाव होना है। जिस प्रकार मुखिया और विधायक का चुनाव होता है, उसी प्रकार से गांव नीति का भी चुनाव होता है। उस सम्मेलन में अनुभव से भरे बुजुर्ग, ऊर्जा से भरे युवा, ममता से भरी माताएं उपस्थित रहेंगी। सम्पर्क@8839492918.(185588) GT

Posted on: Feb 14, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

वनांचल स्वर: वनवासियों की देव नीति...

ग्राम-धनेली कन्हार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) विरेन्द्र कुमार जो धनेली कन्हार के सरपंच हैं, ग्राम के महासम्मेलन के बारे में जानकारी दे रहे हैं| पूर्वज बताते थे कि गाँव के गायता, पटेल की नियुक्ति सर्वसम्मीति से होनी चाहिए| शीतला के पुजारी निर्वाचक होते हैं| जिस प्रकार विधायक, सरपंच के चुनाव होते हैं| पूर्वज ने देव नीति की स्थापना की थी जिसकी मदद से नियम-कायदे बनाए जाते थे , चुनाव करवाए जाते थे| आगामी १५ मार्च को गायता पुजारी का विधिवत निर्माण होना है महासम्मेलन के दौर होंगे| 52 परगना के देव, मांझी, मूरादार, पुजारीयों की उपस्तिथि होगी| सभी उम्र के लोगो कि उपस्तिथि होगी| गाँव की सीमा के अंदर रहने वाले सभी जीवों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान होगा| संपर्क:- 8839492918(RM)

Posted on: Feb 08, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

View Older Reports »

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download