पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में काम करते थे, कुछ परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...
ग्राम-गुडरीपारा नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछिम पोयाम जी बता रहे है ये पहले नक्सली संगठन में शामिल थे और कहीं वर्षों तक काम किया| इन्होंने नक्सलियों के साथ काम करते हुए ठीक नहीं लगा इस कारण से से इन्होंने कमेटी के सदस्यों से इजाजत लेकर घर वापस आ गए| आने के बाद पुलिस वालों ने इन्हे पूछताछ के लिए ले गए और बाद में इन्होंने खुद को आत्मसमर्पण किया|इनके नाम पर सहायता राशि के रूप में 8 लाख रुपये दिए जाने थे किन्तु 2 लाख रुपये ही मिले|इनको सरकारी सहायता के रूप में डीआरजी का पद मिला है|इनका आगे कहना है नक्सली और सरकार के बीच शांति वार्ता होन चाहिए परंतु नक्सलियों की सोच अलग है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103229853.
Posted on: Feb 26, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SURRENDER VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: पहले नक्सली संगठन में काम करते थे, डर से गांव छोड़कर आना पड़ा...
ग्राम-गुच्छाकोट, जिला-नारायणपुर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से मैनू राम कोंर्रम पिता रूपधर बता रहे हैं कुछ साल बाद नक्सली संगठन में काम करते थे| बाद में पुलिस वालों को पता चला फिर पुलिस वालों ने उन्हे 3 महीने तक जेल में रखा था| फिर उन्होंने आत्मसमर्पण कर लिया| आत्मसमर्पण करने के बाद उन्हे सरकार के द्वारा दस हजार रुपये सहायता राशि मिला था| वर्तमान में गुडरीपारा नारायणपुर में घर बनाकर रहते हैं| और मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| उन्हे बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ा| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8817767989.
Posted on: Feb 05, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR SURRENDER VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : बाजार जाने पे मुखबीर करार दिया गया, विगत 10 सालों से विस्थापित हैं...
सुखराम सलाम बताते हैं कि वे नक्सली हिंसा के कारण विस्थापित हो के पिछले 10 साल से नारायणपुर में रह रहे हैं और मजदूरी कर के गुजारा करते हैं। उनका पैतृक ग्राम ऊँचाकोट, जिला नारायणपुर में है। उनका नारायणपुर बाजार आना जाना होता था, जिस कारण नक्सलियों ने उन्हें मुखबीर करार दिया। वे कहते हैं कि उनकी जान को नक्सलियों से खतरा था, जिसके उपरान्त वे पलायन कर नारायणपुर में आ बसे। सरकार से उन्हें रु. 30,000 सहायता राशि मिली, किन्तु पुनर्वास योजना का लाभ नहीं मिला। उनका एफआईआर भी दर्ज नहीं हुआ है। संपर्क नंबर@7803038856
Posted on: Dec 30, 2021. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SUKHRAM SALAM SURRENDER VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली संगठन में काम करते थे, फिर आत्मसमर्पण कियें...
ग्राम-कुदरूपाल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से श्यामलाल कोराम, पिता मसुराम कोराम बता रहे हैं 2005 में नक्सल संगठन में काम करते थे| उनके साथ परेशानी हो रही थी| फिर उनको राजनांदगांव आत्मसमर्पण कराने ले गयें| वर्तमान में गोपनिय सेना में काम करते हैं, सरकार के तरफ से उन्हें डेढ़ लाख सहयोग राशि मिला था| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9479059197.
Posted on: Nov 26, 2021. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM SHYAMLAL SURRENDER VICTIMS REGISTER KORAM 2005
पीड़ितों का रजिस्टर : क्सली संगठन में काम करते थे, लड़ाई होने के कारण आत्मसमपर्ण कियें...
गुड्डूराम वड्डे पिता सोनुराम वड्डे ग्राम पंचायत-बड़ा पेंदा, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके जीजा जी नक्सली संगठन में काम करते थे फिर उन्हें हेड नक्सली थे उनके साथ झगड़ा हुआ था| फिर वे आत्मसमपर्ण कर लिए फिर डर से अपना पुराना गांव छोड़ कर गुडरी पारा में आकर रह रहे है| उन्हें सरकार के तरफ से कोई सहयोग राशि नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6266157290.