जैविक खाद से ही करते हैं खेती

ग्राम पंचायत चितापूर 2 (भंडाररास), दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुभाष कश्यप जी जैविक खेती के बारे में बता रहे हैं इस प्रकार की खेती में इन्होंने जैविक खाद में गोबर, केचुआ खाद का उपयोग करते हैं|फसलों में ,धान, मड़ैया, भुट्टा, सरसों की की खेती जैविक खाद से ही करते हैं|जैविक खाद से जमीन भी ठीक रहती है और फसल भी अच्छी प्राप्त होती है|इनका कहना है की अभी रासायनिक खाद का मिलना भी मुश्किल हो रहा है|इसलिए जैविक खाद घर पर भी तैयार कर खेतों में डाल सकते है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7067219375.

Posted on: Sep 19, 2022. Tags: AGRICULTURE CG DARBHA INFORMATION

हमारे गाँव में मक्का तिल्ली कोसरा का खेत होता है-

ग्राम-कलापारा बुडीगीबाटा,पंचायत-सीतापुर 2 ,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वार्डपांच बता रहे है कि वे लोग अपने खेत में मक्का तिल्ली कोसरा उगाते है,और खेत में कभी डीएपी यूरिया पोटोस खाद का उपयोग नहीं करते है,

Posted on: Jul 15, 2022. Tags: ABOUT AGRICULTURE BASTAR CG DARBHA DISCUSSION

खुशबू धान की खेती जैविक तरीके से की है-

ग्राम-पंचायत-मावालिपदर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) बलराम श्रीवास्तव जी बताते हैं कि, इन्होने एक विशेष प्रकार की खुशबू वाली धान की खेती की जाती है| जैविक तरीके से करते हैं, जो कि गाय-भैल की मलमूत्र ,खचरों से बनाकर खेत में डाली जाती है, यह खुशबू वाली धान की अच्छी कीमत भीमिलता है| और खाने में भी स्वादिष्ट रहता है| इसे अगले साल बिज के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं| इस धान का नाम जिरफुल के नाम से जाने जाते हैं|

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: AGRICULTURE CG DARBHA INFORMATION

बस्तर संभाग के सभी गाँव में इमली का पेड़ पाया जाता है, इनके गाँव में लगभग सभी के घर में इमली होता हैं-

ग्राम पंचायत- डोडरेपाल, जिला-बस्तर, ब्लाक-दरभा (छत्तीसगढ़) से सुक्मनी नाग जी बता रहे हैं, बस्तर जिले के सभी गाँव में इमली का पेड़ होता है| इनके गाँव में लगभग सभी के घर में इमली का पेड़ पाया जाता है| साधारण बीज वाली इमली को मार्केट में कम रेट 25-30 में ख़रीदा जाता है| जबकि बीज निकालकर बेचा गया इमली 75 रूपये किलो से ज्यादा पैसा मिलता है| बस्तर जिले में इमली वनोपज है| और इसे बेचकर लोग घर की जरूरतों का सामना खरीदते हैं| बस्तर में इमली की पेड़ व फल आसानी से पाया जाता है| संपर्क नंबर@9669868913.

Posted on: Jun 10, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTAR CG DARBHA INFORMATION SUKMANI TAMARIND NAG

उन्नत खेती श्री विधि से करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रमाण पत्र मिला है

ग्राम पंचायत-चितापूर 2 (भंडाररास ) ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतुराम जी बता रहे हैं उन्हें सरकार की और से उन्नत खेती श्री विधि से करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रमाण पत्र मिला है| इनका कहना है की इन्हे ये प्रमाण पत्र जैविक कृषि करने के लिए दिया गया है जिसमे इन्होंने सिर्फ गोबर खाद का उपयोग करके इस उन्नत खेती किया है|इन्होंने राशायनिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं|अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं|
संपर्क नंबर@7067219375.

Posted on: May 22, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTAR BHANDARRASH CG DARBHA INFORMATION SANTURAM CHITAPUR 2

View Older Reports »

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download