जिस देश में समानता क़ानून है...एक कविता
जिस देश में समानता क़ानून है,
उस देश में अमीरी-गरीबी है
क्यों मेहनत करने वाले गरीब होते
जो मेहनत नही करते वो अमीर है।
क्या इसी को आजादी कहते है,क्या यही आजादी है
जो बारह घंटे मेहनत करते,
वो भूखे पेट रात में सोते।
जो खेतों में अन्न उगाते ,
उसका बेटा रोटी-रोटी चिल्लाते।
क्या इसी को आजादी कहते है,क्या यही आजादी है।
जो मारुति जहाज बनाते
वो सपने में हवा में उड़ते,
जो एक दिन मेहनत नही करते ,
वो मारुति जहाज में घूमते ,
क्या इसी को आजादी कहते है,क्या यही आजादी है।
उठो नौजवानो,छात्र,बेरोजगारो,मजदूर,किसानो
हाथो में मशाल उठाओ
घर-घर जाकर सुस्त को जगाओ ,
बेईमानो की सत्ता परिवर्तन करने इंकलाब लाना है
इंकलाब लाना है, इंकलाब लाना है...