Impact : समस्याओं को सीजीनेट में उठाया जिसमे सफलता मिली...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकैलास कोल बता रहे हैं कि उन्हें सीजीनेट के माध्यम से क्या सफलता मिली| उन्होंने अपने इलाके की समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद उन्हें सहायता मिली है| पहली समस्या छिपिया गाँव की थी| जिसमे उनका आवास तोड़ा जा रहा था, बारिश का समय था लोग परेशान थे| एक माह में समस्या का निराकरण हो गया| दूसरी समस्या घूमन गाँव की थी जिसमे BPL कार्ड की समस्या थी| लोगो के पास कार्ड नहीं था| जो समस्या हल हो गयी| इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| (AR)