जिंदगी में कोई चुनौती आये तो उसे मजबूती से सामना करना चाहिये...कहानी

एक बार की बात है| गांव में सूखा पड़ जाता है| सभी गांव वालो की फसल बर्बाद हो जाती है| सभी परेशान हो जाते है | और आपस में चर्चा करने लगते हैं| जरुर हमारे गांव में किसी ने पाप किये होंगे| जो भगवान बदला ले रहा है|” इस तरह कई चर्चा होने लगी| सभी तय करते हैं| चलो भगवान के दर्शन करने चलते हैं| वहां प्रार्थना करते हैं| हो सकता है बारिस हो जाये| और चल पड़े| सब अच्छे से हो जाता है| फिर सभी वापस लौटते हैं| तब उन्हें रास्ते में रात हो जाता है| उनकी गाड़ी घने जंगल से गुजरती है| सभी डरे होते हैं| उनके दिमाग में तरह-तरह के ख्याल आने लगते हैं| एक के बाद एक समस्या होने लगती है | फिर अचानक बारिश होने लगती है| जोर से बिजली कड़कने लगती है| और बार-बार उनके गाड़ी पास बिजली गिरती है| सभी में चर्चा होने लगती है| आज किसी का आखरी दिन है| सभी अपनी सुरक्षा के लिये प्रार्थना करने लगते हैं| उसमे से एक बोलता है| आज किसी एक की मौत तय है| उसे गाड़ी से उतार दिया जाये| तभी हम बच सकते हैं| लेकिन उसकी पहचान कैसे हो| तभी उनमे से एक बोलता है| सभी एक-एक कर गाड़ी से उतरकर सामने के पेड़ को छूकर आयेंगे| जिसकी मौत पक्की होगी| उस पर बिजली गिर जायेगी| सभी एक-एक कर पेड़ को छूकर आने लगे| पहले भुवन, दूसरे में शामू, तीसरे में भीमा जाता है| सभी बच जाते हैं| आखरी बारी नत्थू की होती है| तो उसे लगता है| उसके वजह आज सभी जोखिम में फस गये हैं| और उदास हो जाता है| फिर वह खुद को दोषी मानकर सभी के सुख के प्रार्थना करते हुए| खुद को मौत सौपने के लिये| पेड़ को छूने जाता है| तभी गाड़ी पे बिजली गिर जाती है| और उसके सभी साथी मर जाते हैं| जिससे वह दुखी होता है | और उनके जीवन के लिये प्रार्थना करता है| जिससे सभी फिर जीवित हो जाते हैं, और नत्थू से माफ़ी मांगते हैं|

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: ANUPPUR MP RAKESH KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download