हमारे वार्ड में हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, सुधरवाने के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...म
ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पार्वती हिरामनी, बुदरी, जानकी और कमला बता रही हैं| वार्ड क्रमांक 6 में पानी की समस्या है| वार्ड में जो हैण्डपंप लगा है| उससे आयरन पानी निकलता है| 2 साल से ये समस्या बनी है| उन्हें पानी के लिये 700 मीटर दूर जाना होता है| उन्होंने पंचायत में आवेदन दिया| लेकिन अधिकारी आज कल बोलकर टाल दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पानी सुविधा कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9753920007. सरपंच@9479220940, PHE@6261717578.